Friday, April 7, 2023

(मोनी गुहा 29 सितम्बर 1914 – 07 अप्रैल 2009) पुण्यतिथि



आज 7 अप्रैल 2023 को पटना में कामरेड मोनी गुहा की  पुण्य तिथि  के अवसर पर यूनियन आफिस, पटना में  शोक सभा सभा की गई। गूगलमीट ऐप्प के माध्यम से बिहार निर्माण एवम असंगठित मजदूर यूनियन के साथीगण इस सभा मे शामिल हुए। इस सभा मे कामरेड मोनी  गुहा के कृत्यों के बारे में संक्षेप में चर्चा हुई।

इस तथ्य की ओर इशारा किया गया कि CPSU [B] की 20 वीं कांग्रेस के तुरंत बाद कम्युनिस्ट पार्टी (आयरिश) के नील गोल्ड और CPI के MG ने, स्पष्ट रूप से बिना किसी कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन के,  यह घोषणा करते हुए आवाज उठाई कि यह एक संशोधनवादी  कांग्रेस है।

समाजवाद के प्रति ख्रुश्चेववादी विश्वासघात के खिलाफ लड़ाई ने उन्हें पार्टी से निष्कासित और अलग-थलग कर दिया था। इसके अलावे आधुनिक संशोधनवाद के खिलाफ उनके संघर्ष को याद किया गया।

अंतरराष्ट्रीय पटल पर और वैचारिक क्षेत्र में मार्क्सवाद की समस्याओं पर उनके कार्यों का उल्लेख करने के लिए सोवियत समाजवादी सत्ता के पतन के बाद लोगों के लोकतंत्र (People's Democracy) पर उनकी थीसिस का उल्लेख किया गया।

इस थीसिस में उन्होंने सोवियत समाजवादी शक्ति के अभाव में इसकी अप्रासंगिकता पर जोर दिया है।

इसके अलावे आधुनिक संशोधनवाद की समझ बनाने को महत्वपूर्ण कार्य मानते हुए एमजी ने युगोस्लाव प्रश्न और सीपीसी और सीपीएसयू की भूमिका का विस्तार से विश्लेषण किया था।

अंत में उनकी स्मृति के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हम सभी ने खड़े हो कर एक मिनट का मौन धारण किया। 

एम के आजाद   7 अप्रैल 2023 

No comments:

Post a Comment